कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट
बड़ेराजपुर/हरवेल ~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल स्थित नवीन आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित हरवेल का लोकार्पण मुख्य अतिथि बड़ेराजपुर मंडल अध्यक्ष लाला राम मरकाम के हाथों फिता काटकर किया गया यह किसानों के लिए 15 अप्रैल बुधवार का दिन किसानों के लिए बड़ी सौगात लेकर आई और किसानों को खुशी देखने को मिली जिसमें पांच ग्राम पंचायत हरवेल, ढोंढरा किबड़ा, पीढ़ापाल, धामनपुरी सीधे इसी नवीन लेमप्स से जुड़ेंगे और किसानों को कभी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा मंडल अध्यक्ष लाला मरकाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसानों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और रासायनिक खाद और बीज कि किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी आने वाले दिनों में और भी कई प्रकार की किसानों को जानकारी मिलती रहेगी
कृषि ऋण प्रदान करना: सदस्यों को खेती के लिए 0% या कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराना।उर्वरक और बीज का वितरण: किसानों को उचित मूल्य पर उपचारित बीज और रासायनिक खाद मुहैया कराना।

उपज की खरीद: सरकार की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) योजना के तहत किसानों से धान और अन्य फसलों की खरीद करना।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS): कई क्षेत्रों में ये समितियां राशन की दुकानों का संचालन भी करती हैं।
सदस्यता: 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी पात्र नागरिक इसका सदस्य बन सकता है|

इस दौरान प्रमुख रूप से मौजूद रहे कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष हिरासिह नेताम ,मंडल अध्यक्ष लालाराम मरकाम , सरपंच हरवेल महेश नेताम, जनपद सदस्य सुषमा दिनेश मरकाम , जनपद सदस्य श्रीमती अंजली शोरी , जनपद सदस्य संगीता पोयाम,सरपंच किबड़ा शत्रुघन मरकाम,सरपंच पीढ़ापाल अनीता मनु शोरी,सरपंच डोंडरा मनीषा सुरेश मरकाम ,सरपंच धामनपुरी अमिला फूलसिंह नेताम , पूर्व जनपद अध्यक्ष लच्छनतीन नाग जीवनदास मानिकपुरी ,बनू चौहान ,लक्ष्मीनाथ पटेल, पनकु मरकाम,हरिलाल मंडावी ,बलराम मंडावी ,गोविंद मंडावी , बांसकोट लेमप्स प्रबंधक जशराज शार्दूल ,हरवेल प्रबंधक केशू बेध ,अनूप नेताम ,भुवन कोड़ोपी एवं पांचों पंचायत के किसान उपस्थित रहे।



