कोंडागांव
फरसगांव इंगलाजीन बूढ़ी माई युवा-युवती संगठन द्वारा ग्राम सोड़ापारा और चिचाड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई।
इस मौके पर ग्रामीणों और युवाओं ने एकत्र होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे
कार्यक्रम में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सुखलाल मरकाम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। साथ ही ग्राम सरपंच मंजू नेताम, वार्ड पंच चेतूराम नेताम समेत कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और सामाजिक सुधारों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के महत्व को बताया और युवाओं को प्रेरित किया।कार्यक्रम के माध्यम से गांव में सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश दिया गया। अंत में सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।




