बढेराजपुर/विश्रामपुरी
गढ़ कोपरा के पॉलीग्राम बानगांव के सामाजिक भवन में मां दंतेश्वरी माई कि पूजा अर्चना कर सामाजिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें गढ़ कोपरा, माकड़ी, कपेना, उमरगांव, बेलगांव, चिचाड़ी, बांसकोट, कोंदकेरा, सलना, बानगांव, खजरावंड, कोंगरा, पारोंड के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव एवं महिलाएं व समाज के पदाधिकारी शामिल हुए ।

जिसमें अठारह गढ़ के अध्यक्ष श्री लतेल राम नाईक एवं गढ़ कोपरा के पूर्व अध्यक्ष श्री चमरू राम मांझी गढ़ कोपरा के अध्यक्ष श्री अमर सिंह मांझी कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव श्री शंकर लाल राना पालीग्राम कोपरा के सामान्य प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री नोहर सिंह गागड़ा गढ़ कोपरा के युवा प्रकोष्ठ पालीग्राम अध्यक्ष श्री हेमराज गागड़ा गढ़ कोपरा के युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष श्री भारत नाग एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे ।
गढ़ कोपरा के पालीग्राम माकड़ी को उपगढ़ का दर्जा हेतु आवेदन संभाग स्तरीय में प्रस्तावित करने को कहा गया जो अठारह गढ़ में पारित होगा इस कार्यक्रम में मुख्य एजेंडा डीजे रहा जो शादी में पूरी तरह से रोक लगाया गया इसका निराकरण के लिए समाज द्वारा नोटिस जारी किया गया है



