कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट
बड़ेराजपुर/कोपरा ~ जैसे ही खरीब सीजन शुरू हो जाता है वैसे ही ग्रामीण क्षेत्रों में मेला मड़ई सिलसिला शुरू हो जाता है ठीक ऐसा ही संगम कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोपरा का बैशाख मेला देखने को मिला 30 अप्रैल गुरुवार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया यह मेला एक अनोखा मेला है जो कि जो साल में दो बार होता है इसका छोटा मेला फुल बाजार मेला फरवरी में भरता है और सबसे बड़ा मेला सामान्यतः मई माह में लगता है लेकिन इस बार 30 अप्रैल को आयोजित हुआ इसमें 12 पाली के देवी देवताओं को

आमंत्रित किया गया था है और इसमें 6 गांवों की आस्था का संगम देखने को मिलता है कोपरा, मुण्डापारा नौकाबेड़ा, छिंदली, कुल्दाडिही, हरवेल, और अन्य ग्राम के देवी देवताओं को आमंत्रित किया जाता है इस मेले में देवी देवताओं का मिलन होता है और भारी भीड़ देखने को मिलती हैं और लोगों ने मेले में लगे विभिन्न दुकानों से दैनिक उपयोग की वस्तुएं, खिलौने तथा अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की। बच्चों और युवाओं में मेले को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों के सहयोग और सामूहिक प्रयास से आयोजित इस मेले ने क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था को जीवंत करने का कार्य किया

हजारों की संख्या में ग्रामीण आसपास के गांव के इस मेला में शिरकत करने पहुंचे थे मेले समिति के द्वारा किसी भी प्रकार का परेशानी ना हो इसके लिए सभी तरह का व्यवस्था किया गया था इस बार मेले में काफी भीड़ देखने को मिली और देवी देवताओं को मेला परिसर का भ्रमण कराया गया और विधिवत पूजा अर्चना किया गया मंदिरों में गांव के खुशहाली के लिए पुजा अर्चना किया गया जिसमें प्रमुख रूप से मौजूद रहे सरपंच उपसरपंच जनपद सदस्य ग्राम के माता पुजारी,गायता,पटेल, कोटवार एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी और देव समिति के सदस्य युवा संगठन के सदस्य और आसपास के ग्रामवासी मौजूद रहे



