Thursday, May 14, 2026

National

spot_img

तरईबेड़ा स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, न्यौता भोज का आयोजन

कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट

बड़ेराजपुर/तर‌ईबेड़ा~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल के आश्रित ग्राम स्थित शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक शाला तरईबेड़ा में 30 अप्रैल को वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए गए। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार और ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी गई। घोषित परिणाम के अनुसार कक्षा 6वीं में कु. करुणा मंडावी ने प्रथम, कु. मेघा ने द्वितीय तथा अक्षय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 7वीं में कु. माही पाण्डे प्रथम, कु. रितेश्वरी द्वितीय और कु. इंद्रावती तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं का परिणाम जिला स्तर से शीघ्र जारी होने की जानकारी दी गई।विद्यालय में कक्षा 1ली, 2री, 3री, 4थी, 6वीं एवं 7वीं के विद्यार्थियों का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थी सफल रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में न्यौता भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।विद्यालय के शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से मौजूद रहे अघन सिंह मंडावी (प्र. अ. माध्यमिक शाला), लगूराम नेताम (प्र. अ. प्राथमिक शाला), सियाराम नेताम ( शिक्षक), गोपाल राम नेताम (शिक्षक), पुरन सिंह यदु ( शिक्षक) , मुकेश नेताम (शिक्षक), शीतल मरकाम ( शिक्षिका), एवं भृत्य और विधार्थी कर्मचारी मौजूद रहे

International

RELATED ARTICLES