कोंडागांव
विकासखंड फरसगांव के अंतर्गत ग्राम कोटपाड़ में जिला प्रशासन, यूनिसेफ एवं एग्रिकोन के संयुक्त तत्वावधान में युवोदय कोंडनार के स्वयंसेवकों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान गांव की युवतियों एवं स्वयंसेवकों—सरस्वती, गोमती, रेशमा और परमेश्वरी ने नृत्य के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया। नृत्य और चर्चा के जरिए यह संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए खुलकर बात करना, संतुलित भोजन लेना, पर्याप्त नींद लेना और मनपसंद गतिविधियों में शामिल होना जरूरी है।
कार्यक्रम में सरपंच पति रामप्रसाद पोयाम, हाई स्कूल के प्राचार्य सुरेश ठाकुर, शिक्षकगण ओम प्रकाश ठाकुर, रविशंकर शोरी, सतीश शोरी, महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक गूंजा ध्रुव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

युवोदय की ओर से विकासखंड समन्वयक कमल किशोर पांडे, मनीषा पोयाम तथा स्वयंसेवक पूजा पटेल और चंद्रमणि माली ने भी मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा की। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



