कोंडागांव
नगर पंचायत फरसगांव में दो वार्डों में होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से वार्ड क्रमांक 01 से प्रेम नाग एवं वार्ड क्रमांक 12 से छबीला नेताम ने केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम वा नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रशांत पात्र और मण्डल के सभी पदाधिकारीयो की उपस्थिति नगर में स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर एसडीएम के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की उपस्थिति रही। उत्साहपूर्ण माहौल में दोनों प्रत्याशी निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नामांकन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर पार्टी के नेताओं ने कहा कि भाजपा विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। वहीं दोनों प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विकास, जनसमस्याओं के समाधान एवं जनता के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प व्यक्त किया।
नगर पंचायत फरसगांव में दो वार्डों के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है, वहीं आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार और जनसंपर्क अभियान तेज होने की संभावना है।




