कमलेश कुमार मरकाम कि रिपोर्ट
माकड़ी/काटागांव ~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड माकड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत काटांगाव में रविवार शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश और आंधी तुफान के चलते कई घरों नुकसान हुआ और किसी घर में इमली पेड़ गिरकर धराशाही हुई आसपास के ग्रामों में भी काफी असर देखने को मिला किसी जगह सीट भी उड़ गई और किसी भी प्रकार की जानमान की हानी नहीं हुई इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में शादी

समारोह का भी आयोजन हो रहा है और साथ साथ बारिश भी लगातार चार पांच दिनों से हो रही है हल्की बारिश के साथ बर्फ जैसे ओले भी गिरने लगे। बारिश होने से वातावरण ठंडा हुआ और खेतों में नमी आने से किसानों को कुछ राहत मिली।ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण फसलें

प्रभावित हो रही थीं, ग्रामीण किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके। इस दौरान प्रमुख रूप से मौजूद रहे निरिक्षण में काटागांव सरपंच मोतीराम मरकाम, वार्ड पंच मानकु राम नेताम, रूपसिंह शोरी शामिल रहे।




