Thursday, May 14, 2026

National

spot_img

ग्राम डोंगरीपारा में आंधी-तूफान से मक्के की फसल चौपट, किसान धनसिंह मरकाम सहित आसपास के किसानों को भारी नुकसान

कमलेश कुमार मरकाम कि रिपोर्ट

बड़ेराजपुर/डोंगरीपारा ~ कोंडागांव जिले विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बालेंगा आश्रित ग्राम डोंगरीपारा में 1 म‌ई दिन शनिवार रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज हवा के चलते खेतों में खड़ी मक्के की फसल गिरकर पूरी तरह बर्बाद हो गई।डोंगरीपारा निवासी किसान धनसिंह मरकाम ने बताया कि रात में अचानक तेज आंधी, तूफान और बारिश शुरू हो गई, जिससे उनके खेत की पूरे मक्के का फसल जमीन पर गिर गई। उन्होंने बताया कि फसल अभी पूरी तरह तैयार भी नहीं हुई थी, ऐसे में हुए नुकसान से किसानों की चिंता बढ़ गई है।किसानों ने बताया कि पहले पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं होने और तेज गर्मी के

कारण फसल सूखने लगी थी, वहीं अब आंधी-तूफान से मक्के की फसल चौपट हो जाने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि एक ओर मौसम की मार और दूसरी ओर प्राकृतिक आपदा ने उनकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर दिया है।किसान धनसिंह मरकाम ने कहा कि इस मौसम में अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन अचानक मौसम खराब होने से भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं आसपास के कई किसानों की फसल भी आंधी के कारण प्रभावित हुई है।ग्रामीण किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।

International

RELATED ARTICLES