Thursday, March 26, 2026

National

spot_img

आजीविका कार्यकलाप वर्क शेड निर्माण में गंभीर भ्रष्टाचार,वित्तीय गबन एवं लापरवाही के संबंध में कठोर कार्रवाई की मांग।

कोंडागांव

नारायणपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत केजंग (ब्लॉक मर्दापाल, जिला कोंडागांव) में समूहों के लिए स्वीकृत आजीविका कार्यकलाप वर्क शेड निर्माण (स्वीकृत राशि ₹3.35 लाख) में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं, तकनीकी उल्लंघनों एवं योजनाबद्ध भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है।

स्थानीय ग्रामीणों एवं प्रत्यक्ष निरीक्षण के आधार पर यह स्पष्ट हुआ है कि उक्त निर्माण कार्य पूर्णतः मानकविहीन एवं अधूरा है। स्थल पर केवल छत का आंशिक निर्माण किया गया है, जबकि स्वीकृत प्रावधानों के अनुसार आवश्यक संरचनात्मक कार्य जैसे बाउंड्री वॉल, फ्लोरिंग एवं अन्य आधारभूत निर्माण कार्य नहीं किए गए हैं। इसके विपरीत, शासकीय अभिलेखों में उक्त कार्य को पूर्ण दर्शाया जाना प्रथम दृष्टया वित्तीय गबन एवं फर्जीवाड़े का संकेत देता है।

ग्रामीणों द्वारा यह भी गंभीर आरोप लगाया गया है कि उक्त निर्माण कार्य को निर्धारित एवं उपयुक्त स्थल के स्थान पर जानबूझकर देवगुड़ी (मंदिर) के समक्ष प्रदर्शनीय उद्देश्य से निर्मित किया गया है, जो कि योजना के उद्देश्यों एवं प्रशासनिक स्वीकृति के प्रतिकूल है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, वास्तविक कार्य की लागत लगभग ₹80,000 के आसपास है, जबकि शेष राशि का दुरुपयोग/गबन संबंधित सचिव एवं सरपंच द्वारा किए जाने की आशंका है।

आम आदमी पार्टी के नारायणपुर विधानसभा अध्यक्ष श्री मानसिंग नेताम द्वारा किए गए स्थल निरीक्षण में उपरोक्त अनियमितताएं स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई हैं, जो कि ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सुशासन के सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन है।अतः आम आदमी पार्टी जिला प्रशासन से निम्नलिखित मांगें करती है—उक्त प्रकरण की उच्चस्तरीय, स्वतंत्र एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए।

दोषी सचिव, सरपंच एवं संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित) एवं प्रासंगिक सेवा नियमों के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।कार्य की तकनीकी जांच कराकर वास्तविक लागत एवं भुगतान का सत्यापन किया जाए तथा गबन की गई राशि की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए।

अपूर्ण एवं मानकविहीन निर्माण कार्य को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पुनः पूर्ण कराया जाए।भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।यदि उक्त प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो आम आदमी पार्टी जनहित में लोकतांत्रिक एवं विधिसम्मत तरीके से व्यापक आंदोलन प्रारंभ करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।जारीकर्ता:आम आदमी पार्टी नारायणपुर विधानसभा,

International

RELATED ARTICLES