कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट
बड़ेराजपुर/तरईबेड़ा ~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल के आश्रित ग्राम तराईबेड़ा स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में बुधवार को पहली से लेकर सातवीं के विधार्थियों के द्वारा अपने बड़े भैय्या दीदी को कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय को रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे पूरे विद्यालय में उत्साह और खुशी का माहौल दिखाई दिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पुष्प भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि “कोई भी युद्ध रणभूमि में खेले जाने से पहले मनोभूमि में खेला जाता है।” अर्थात जीवन की सबसे बड़ी लड़ाई पहले अपने मन और आत्मविश्वास से जीतनी होती है।शिक्षकों ने आगे कहा कि जीवन में कभी डरना नहीं चाहिए और न ही किसी के सामने अपने आत्मसम्मान को झुकाना चाहिए, क्योंकि अंत में पुण्य की ही विजय होती है और पाप पराजित होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाते हुए कहा कि जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा था कि सबसे पहली लड़ाई अपने आप से जीतनी होती है, उसी तरह जीवन में सफलता पाने के लिए आत्मविश्वास, साहस और मेहनत जरूरी है।विद्यालय के शिक्षकों ने अपने प्रेरणादायक विचारों से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें आगे की पढ़ाई में मेहनत कर अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अंत में सभी ने कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर अघन सिंह मंडावी (प्र. अ. माध्यमिक शाला), लगूराम नेताम (प्र. अ. प्राथमिक शाला), सियाराम नेताम ( शिक्षक), गोपाल राम नेताम (शिक्षक), पुरन सिंह यदु ( शिक्षक) , शीतल मरकाम ( शिक्षिका), एवं भृत्य और विधार्थी कर्मचारी मौजूद रहे



