आनिंदलाल यादव कि रिपोर्ट
कोंडागांव
13मार्च 2026 को कोंडागांव के विकासखण्ड फरसगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत चिंगनार में परंपरागत बुड़हादेव जतरा देव मेला का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। यह दो दिवसीय आयोजन प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर चिंगनार परगना के सैकड़ों देवी-देवताओं के साथ-साथ नारायणपुर, कांकेर, बस्तर एवं बालोद जिलों से भी देवी-देवताओं का आगमन हुआ। आदिवासी समाज की परंपराओं और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के अनुसार यह जतरा क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति तथा जनकल्याण की कामना के साथ मनाई जाती है।

कार्यक्रम में केशकाल विधानसभा क्षेत्र के *विधायक एवं पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम* विशेष रूप से उपस्थित हुए और उन्होंने देव जतरा में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ दीं।
आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता *झारी राम सलाम* ने बताया कि बुड़हादेव जतरा चिंगनार परगना की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा है, जिसे आदिकाल से समाज के लोग अपनी आस्था और परंपराओं के अनुसार मनाते आ रहे हैं। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन एवं ग्रामीणजन इस पावन आयोजन में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर विभिन्न ग्रामों से आए पुजारी, माटी गांयता, सिरहा, देव समिति के अध्यक्ष, पटेल एवं कोटवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजसेवक *झारी राम सलाम,* चिंगनार के सरपंच *जैनू राम शोरी,* *मेहेंद सलाम,* *भानु राम नाग,* *जुगधर मरापी,* *गौरनाथ प्रधान,* *संपत प्रधान,* *छेदीलाल प्रधान,* *उदेराम प्रधान* सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
जतरा के दौरान पुलिस प्रशासन, चिकित्सा विभाग के अधिकारी तथा मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस पारंपरिक देव मेले की गरिमा को बढ़ाया।



