कोंडागांव
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज चन्द्रा (भा0पु0से0) के निर्देशानुसार श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री अरूण कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में अवैध गांजा, शराब तस्करी बिक्री व असामाजिक तत्व और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वाले के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा था अभियान कार्यवाही के दौरान दिनांक 05.03.2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की एक काले रंग का वोक्सवैगन कार क्रमांक MH02 BR 0045 में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपा कर उड़िसा से रायपुर की ओर जगदलपुर केशकाल के रास्ते से जाने वाले है।

कि सूचना पर थाना केशकाल के सामने एमसीपी लगाकर उक्त कार का इंतजार किया जा रहा था कुछ समय बाद उक्त कार आने पर रोकने का प्रयास किया गया जो नही रूका और कांकेर की ओर तेज रफ्तार में भागने लगा जिसे हमराह स्टाप गवाह के मध्य शासकीय वाहन से पीछ किया गया जो घाटी में नही रूकने से पुलिस सहायता केन्द्र दादरगढ के प्रभारी को हालत से अवगत कराते हुए कैम्प के सामने बेरीकेट लगाकर रोकने का प्रयास किया गया परन्तु बेरीकेटिंग को ठोकर मारते हुए अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतर गया।

पुलिस के पकड से बचने के लिए वाहन चालक कुद कर भागने लगा जिसे घेराबंद कर पकडे नाम पता पुछने पर अपना नाम शैतान सिंह गौर पिता महावीर सिंह गौर उम्र 28 वर्ष निवासी मुरलिया तहसील बैगुन जिला चितौडगढ राजस्थान का होना बताया जिसे मुखबीर सुचना से अवगत कराते हुए कार की तलाशी लेने पर डिक्की के अंदर 27 पैकेट भूरे रंग के सेलो टेप से पैक किया हुआ कुल जुमला वजन 112.076 किलोग्राम किमती 1120760 रूपये व वोक्सवैगन कार क्रमांक MH02 BR 0045 को बरामद कर आरोपी के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश का न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी विकास बघेल सउनि सुरेश मरकाम, प्र0आर. प्रशांत जुर्री, आर. मानिक मरापी, गिरधारी नेताम, कमलेश कंवर, अमित मण्डावी, गोपनीय सैनिक आत्मानंद कुलदीप की अहम भूमिका रही।



