कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट
बड़ेराजपुर/बालेंगा ~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बालेंगा स्थित शासकीय हाई स्कूल प्रांगण में गुरुवार 8 जनवरी को छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं में अध्ययनरत पात्र छात्राओं को जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में निःशुल्क सायकिलों का वितरण किया गया। जिसमें जनपद पंचायत बड़ेराजपुर मुख्यअतिथि सुकमन नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा सरस्वती साइकिल योजना अन्तर्गत नवमी के विधार्थियों को साइकिल वितरण किया जा रहा है विधार्थियों को किसी भी प्रकार कि अब परेशानी नहीं होगी बहुत दूरी तय करके

स्कूल आना पड़ता था और शासन प्रशासन की एक अच्छी पहल देखने को मिल रहीं हैं और आने वाले दिनों में देखने को मिलेगी जिसमें प्रमुख रूप से मौजूद रहे सुकमन नेताम जनपद अध्यक्ष बड़ेराजपुर, सुकमन मरकाम सरपंच बालेंगा, साहेब नेताम उपसरपंच,शिवलाल मरकाम, सुखमन सलाम,सोमलाल नेताम,हिरासिंह नेताम, अजय नेताम ,रूपसिंह मंडावी, सुखधर यादव,फूलमती नेताम,और हाई स्कूल बालेंगा के प्रभारी प्राचार्य रामसिंह ख़ुर्सामे,छबिलाल साहू,संजय सोम, उम्मे रूबाब एवं सभी छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।



