कोंडागांव
नगर पंचायत फरसगांव द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे स्वच्छता के कार्यों, विशेष स्वच्छता अभियान अंतर्गत चल रही वृहत सफाई व्यवस्था से प्रभावित होकर नव वर्ष के प्रथम दिन मानव सेवा दल के जिला प्रधान श्री रामचंद्र नाग जी, जिला उप प्रधान श्री जयमल राणा जी , शाखा प्रधान महेश निषाद जी, गुमान नाग जी तथा मानव सेवा दल के मदन नाग जी, सुखमन शोरी जी , चतुर्वेद निषाद जी सहित अन्य सदस्यगण द्वारा परम पूज्य श्री सतपाल जी महाराज के प्रेरणा से स्वच्छता श्रमदान अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के डिवाइडर व सड़क किनारे जमा धूल व कचरे की सफाई की गई, सफाई के दौरान श्रमदान हेतु उमड़ा जनसैलाब

स्वच्छता की एक नई क्रांति की शुरुआत का प्रतीक के रूप में देखा गया, इससे प्रतीत होता है कि विगत कई महीनों से चल रहे सफाई कार्य के प्रति नगर पंचायत प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की गंभीरता से नागरिकों में नगर पंचायत के कार्यों पर विश्वास बढ़ा है।नव वर्ष की शुरूआत स्वच्छता श्रमदान से,

समाज सेवकों का यह श्रमदान हम सभी के लिए प्रेरणा – नगर पंचायत फरसगांव द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान से प्रभावित होकर मानव सेवा दल जिला प्रधान श्री रामचंद्र नाग जी, जिला उप प्रधान श्री जयमल राणा जी , शाखा प्रधान महेश निषाद जी, गुमान नाग जी तथा मानव सेवा दल के मदन नाग जी, सुखमन शोरी जी , चतुर्वेद निषाद जी सहित अन्य सदस्यगण पूज्य श्री सतपाल जी महाराज जी के प्रेरणा से स्वच्छता श्रमदान में शामिल होना न केवल हमारे लिए प्रेरणा का विषय है बल्कि यह कार्य हमें ओर अधिक ऊर्जा से जनकल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरित करता है।

इन दिनों लगातार हम नगर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बनाने के लिए पूरे सामर्थ्य से काम कर रहे है चाहे मुक्तिधाम की सफाई हो, NH से धूल की सफाई हो, वार्ड की नालियों व सड़कों की सफाई हो लगातार हम नागरिकों की सुविधा अनुरूप नगर को संवारने में लगे है। मैं मानव सेवा दल के सभी कोटि कोटि पदाधिकारियों व सदस्यगण द्वारा किए गए स्वच्छता श्रमदान के लिए धन्यवाद देता हूं इसके साथ ही नगर के समाज सेवी संस्थाओं, युवाओं, व्यापारी बंधुओं व गणमान्य नागरिकगण से अपील करता हु कि स्वच्छता के इस महाअभियान स्वच्छता श्रमदान में शामिल होवे जिससे हमारा यह नगर स्वच्छ बने सुविधापूर्ण बने और अन्य शहरों के लिए प्रेरणा बने।

स्वच्छता राजनीति नहीं राष्ट्रनीति का विषय – मानव सेवा दल के पदाधिकारियों व सदस्यगण द्वारा परम पूज्य श्री सतपाल जी महाराज जी के प्रेरणा से नव वर्ष के प्रथम दिन पर स्वच्छता श्रमदान कर नए वर्ष की शुरूआत करना वास्तव में स्वच्छता के प्रति अभूतपूर्ण गंभीरता को दर्शाता है मै इस पहल के लिए पूज्य श्री सतपाल जी महाराज जी के कोटि कोटि भक्तजनों को हृदय से धन्यवाद देता हूं उनके इस जनकल्याण के कार्यों से नागरिकों में स्वच्छता के प्रति और जागरूकता बढ़ेगी वास्तव में स्वच्छता हमारी नैतिक जिम्मेदारी है जब हम अपने घर गली आंगन को स्वच्छ रखते है तो अपने आसपास की सड़क, नाली की सफाई रखना भी हमारी जिम्मेदारी है देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी भी चाहते थे कि हमारा भारत स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बने यदि हम अपने नगर को साफ सुथरा रखेंगे तो निश्चित ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सपनों का भारत बनेगा और यही महात्मा गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।




