कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट
बड़ेराजपुर/ढोंढरा: ~ कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोंढरा में जोन स्तरीय तीन दिवसीय शारीरिक बौद्धिक एवं सांस्कृतिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि कोंडागांव जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हिरासिंह नेताम के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम मुख्यातिथि हिरासिंह नेताम का स्वागत किया गया जिसके बाद मुख्यातिथि ने मां सरस्वती के छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। तदपश्चात मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलने वाले इस शारीरिक बौद्धिक एवं सांस्कृतिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जोन के कोपरा, मांडोकी व छोटेराजपुर कुल 03 संकुलो के कुल 500 बच्चों ने भाग लिया है। इस दौरान

हिरासिंह नेताम ने सभी प्रतिभागी बच्चो को संबोधित करते हुए कहा की सभी प्रतिभागी अनुसासन में रहकर खेल भावना के साथ खेल अच्छे खेल का प्रदर्शन करे। साथ मां शीतला से यह कामना करता हुआ की इन तीन दिनों के खेल में किसी भी प्रतिभागी को किसी प्रकार की कोई चोट न पहुंचे, जिस प्रकाश अपने घरों से स्वस्थ्य होकर आए हैं ठीक उसी प्रकार अपने घरों में पहुंचे। खेल में हार होने से कभी निराश न ही बाकी आगे के लिए और मेहनत करे और जो प्रतिभागी चयनित होते ह वे लोगो आगे बड़ते जाएं अपने गांव स्कूल माता पिता का नाम रोशन करे। साथ खेल के साथ सभी बच्चे शिक्षा पर भी ध्यान दे और प्रदेश देश का नाम रोशन करे। आयोजक

समिति द्वारा मुख्यातिथि को श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। जिसके बाद हिरासिंह नेताम ने खुद खेल के मैदान में पहुंचकर गोला फेक कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अथिति लालाराम मरकाम, अध्यक्षता कर रही ढोंढरा सरपंच श्रीमती मनीषा मरकाम, सुरेश मरकाम सरपंच प्रतिनिधि,श्रीमती अंजली हेमलाल शोरी जनपद सदस्य, रायसींग सलाम, श्रीमती शांति महेश नेताम सरपंच,श्रीमती प्रमिला मानसिंह मरकाम सरपंच, श्रीमती बिरजा प्रेम शोरी सरपंच, समस्त पंच, उपसरपंच,गायता, पटेल पुजारी एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।



