कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट
हरवेल/बड़ेराजपुर ~कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम आमाडिही में 16 दिसम्बर मंगलवार को क्षेत्र के युवा , मिलनसार, और मृदुभाषी जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती हेमलता यदुनंदन सोनी जी द्वारा शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय -आमाडीही संकुल- आमाडीही में आकर जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता”में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागी बालक/बालिकाओं के लिए “क्रीड़ा गणवेश” (खेल यूनीफार्म) वितरण कर उनका मनोबल बढ़ाने के साथ- साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की हार्दिक-

शुभकामनाएं प्रेषित की गई।इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के संरक्षक श्री मोतीलाल नेताम, अध्यक्ष श्री सगराम मरकाम, उपाध्यक्ष श्री बिसनाथ नेताम, श्री सियाराम नेताम, श्री शिवप्रसाद नेताम श्री अमीलाल नेताम, श्री बबलू मरकाम, श्री गुड्डे मरकाम, श्रीमती ललिता मरकाम व श्रीमती सगोबाई भास्कर उपस्थित थे। जनपद प्रतिनिधि श्री सोनी जी के द्वारा प्रदान किए गए क्रीड़ा वेशभूषा के लिए संस्था प्रमुख श्री धनसाय नेताम व शिक्षक श्री संतोष मानिकपुरी ने विशेष रूप से आभार ज्ञापित कर निकट भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की। क्षेत्र के ऐसे युवा, मिलनसार और शुभचिंतक जनपद पंचायत सदस्य को अपने बीच पाकर और उनके द्वारा दिए गए गणवेश को धारण कर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने खुशी से झूम उठे।क्षेत्र के जनपद प्रतिनिधि के द्वारा इस प्रकार के नवाचार द्वारा बच्चों के उत्साह वर्धन की सभी पालकों व शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने -भारी प्रशंसा की।



