कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट
हरवेल/बांसकोट ~ किसान कांग्रेस कोंडागांव जिला के अध्यक्ष हिरालाल नेताम ने बांसकोट स्थित धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रबंधक और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि धान बेचने आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। निरीक्षण में उन्होंने तौल काटे, तौल पत्रक और किसानों के आने-जाने की व्यवस्था का जायजा लिया। हिरालाल नेताम ने कहा कि इस वर्ष किसानों को धान बिक्री में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, बांसकोट धान खरीदी केंद्र में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने साफ पानी, सुचारू मार्ग और तौल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को अपना संपर्क नंबर साझा करते हुए कहा कि अवैध वसूली या किसी अन्य समस्या की स्थिति में वे सीधे संपर्क कर सकते हैं।निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से राधेलाल बघेल व निगरानी समिति के सदस्य उपस्थित रहे।



