Saturday, February 14, 2026

National

spot_img

कलेक्टर ने कोंडागांव और माकड़ी में धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, वन अधिकार पत्रधारी किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश

कमलेश कुमार मरकाम कि रिपोर्ट

कोंडागांव/माकड़ी ~ 10 दिसंबर 2025। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बुधवार को कोंडागांव और माकड़ी विकासखंड के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कोंडागांव विकासखंड के कुम्हारपारा, बफना तथा माकड़ी विकासखंड के अमरावती और माकड़ी धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने टोकन व्यवस्था, बारदाना की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरण, आर्द्रता मापी यंत्र, डनेज व्यवस्था और स्टैकिंग सिस्टम की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र से धान की बोरी का वजन जाँचकर निर्धारित मानकों के अनुसार खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।कलेक्टर ने केंद्रों में पहुंचे किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं। विशेष रूप से वन अधिकार पत्र प्राप्त

किसानों की समस्या पर चिंता जताते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को ऐसे किसानों को चिन्हांकित कर उनके प्रकरणों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए, ताकि वे बिना बाधा के अपना धान बेच सकें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि—“किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। यदि कोई दिक्कत आती है तो तत्काल विभागीय अधिकारियों को अवगत कराएँ।” निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एसडीएम अजय उरांव, तहसीलदार मनोज रावटे, अंकुर रात्रे, जनपद पंचायत सीईओ गजेन्द्र, डीएमओ लोकेश देवांगन, सहकारिता विभाग के अधिकारी उदय ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।कलेक्टर का यह दौरा किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उपार्जन केंद्रों की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

International

RELATED ARTICLES