Sunday, February 15, 2026

National

spot_img

चिचाड़ी में ‘मॉडल यूथ ग्राम सभा’ का सफल आयोजन, छात्रों में विकसित हुई लोकतांत्रिक समझ

अनिंद लाल यादव कि रिपोर्ट

फरसगांव :- एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल चिचाड़ी में सोमवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा का सफल एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। इस अनूठे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी, लोकतांत्रिक समझ और ग्राम विकास के प्रति जनसहभागिता की भावना को बढ़ावा देना था।_प्राचार्या ने युवाओं की भूमिका पर दिया जोरकार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्राचार्या श्रीमती अनीता मंडावी ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं की ग्राम विकास में भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नवोन्मेषी सोच और निर्णय-निर्माण में छात्रों की सक्रिय

भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यूथ ग्राम सभा के माध्यम से विद्यार्थियों को ग्राम पंचायत की संरचना, कार्यप्रणाली, निर्णय प्रक्रिया और सामाजिक विषयों पर व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।_संयुक्त सहयोग और छात्रों की प्रमुख भूमिकाएँयह आयोजन पंचायती राज मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, जनजातीय कार्य मंत्रालय और NESTS के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ। विद्यालय के सामाजिक-विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन मास्टर ट्रेनर प्रवीण जी और खलील सर द्वारा किया गया।_छात्रों ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं, जिनमें नेहा प्रधान (कक्षा 11वीं) – सरपंच, अंजलि नेताम (कक्षा 11वीं) – सचिव, विनय (कक्षा 11वीं) – सहायक सचिव, रीटा (कक्षा 10वीं) – प्रधानाचार्या,हरीश (कक्षा 11वीं) – यूथ लीडर, इसके अलावा अन्य कई विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी छात्रों, शिक्षकों और सहयोगियों को इस प्रभावशाली आयोजन की सफलता पर बधाई दी।

International

RELATED ARTICLES