कमलेश कुमार मरकाम कि रिपोर्ट
हरवेल/फरसगांव ~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत केरागांव पंचायत परिसर में 7 नवम्बर शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम 150 वीं वर्षगांठ के रूप में धुमधाम के साथ मनाया गया जिसमें स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों ने शामिल होने का अवसर मिला सर्वप्रथम ग्राम पंचायत के सरपंच पंच सचिव और स्कुली विधार्थियों और शिक्षकों सभी के द्वारा राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम कतारबद्ध होकर गाया गया जिसमें सरपंच राजकुमारी मरकाम ने बताया कि राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम 150 वीं वर्षगांठ के रुप में सभी जगहों पर मनाया जा रहा है जब हम लोगो ने बचपन से ही स्कूलों में प्रार्थना करते आ रहे हैं और आज भी इसी यादमें राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम गाने को मिला जिसमें बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने साल 1875 में इस गीत को लिखा था. इसके बाद रवीन्द्रनाथ टैगोर ने इसे गाने के रूप में पेश किया. गया था इस कार्यक्रम में शामिल प्रमुख रूप से मौजूद रहे सरपंच राजकुमारी मरकाम,पंच छबीलाल नेताम , अहिल्या मरकाम, माधव मरकाम शिक्षक सरादु मंडावी, चमेली साहू समस्त विद्यार्थी शामिल रहे|



