कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट
फरसगांव/बड़ेराजपुर ~ कोंडागांव जिले के केशकाल अनुविभाग अन्तर्गत विकासखण्ड बड़ेराजपुर के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा पर्व 21 अक्टूबर मंगलवार बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया किसी किसी गांव में दिपावली के दो या तीन केबाद गोवर्धन पूजा पर्व मनाया गया छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में दीवाली मुख्यतौर पर गोवर्धन पूजा को देवारी त्यौहार के नाम से मनाया जाता है। देवारी त्यौहार का उत्सव एक विशेष परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर के साथ मनाया जाता है। यहाँ की दीवाली में ग्रामीण जीवन की सादगी, प्रकृति के साथ गहरा संबंध, और परंपराओं का अद्वितीय रंग देखने को मिलता है। ग्रामीण इलाकों में दीवाली का उत्साह कुछ दिन पहले से ही शुरू हो जाता है, जब लोग अपने घरों की सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट में लग जाते हैं।गोवर्धन पूजा के दिन किसान अपनी गायों को नहलाते हैं, उन्हें रंग-बिरंगे कपड़े, फूलों की माला और घंटियाँ पहनाते हैं। इसके बाद उनकी पूजा की जाती है, और पशुओं को खिचड़ी भी खिलाते हैं। गाय जो समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति का प्रतीक है। गाँवों के लोग मानते हैं कि पशुधन के संरक्षण और उनकी सेवा से ही फसलें अच्छी होती हैं और परिवार में सुख-शांति आती है।मिट्टी के दियों का बहुत महत्वहमारे ग्रामीण दीवाली में मिट्टी के दीयों का बहुत महत्व है। लोग घर के आँगन, खलिहान, और मंदिरों में दीये जलाते हैं, जो अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक होते हैं। इसके साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में पटाखों का प्रचलन कम होता है, और ज़्यादातर लोग पारंपरिक तरीकों से उत्सव मनाते हैं।इसी तरह विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में गोवर्धन पूजा पर्व के दौरान विभिन्न प्रकार के खेलो का आयोजन किया गया जिसमें आलु दौड़, जलेबी दौड़, मटका फोड़ जैसे कार्यक्रम हुए और

आसपास के ग्राम बड़बत्तर, हरवेल, पिटीसपाल, बालेंगा, तितरवंड, पिढ़ापाल, धामनपुरी, पातरीपारा में भी धुमधाम के साथ मनाया गया ग्राम पंचायत हरवेल सरपंच महेश नेताम ने बताया कि गोवर्धन पर्व और दीपावली पर्व की सभी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी गई और यह भी कहा कि हर साल खेलो का आयोजन किया जाता है और युवाओं से लेकर बच्चों महिलाओं ने भी इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग रहा सरपंच हरवेल महेश नेताम, उपसरपंच प्रतिनिधि घड़वा राम मंडावी, जनपद सदस्य बड़ेराजपुर प्रतिनिधि दिनेश मरकाम, बलराम मंडावी,पंच्छु राम मंडावी, माता पुजारी रामलाल मंडावी, गायता मंगतर मंडावी, पटेल लक्षमीनाथ मंडावी पनकुराम मरकाम, संतोष मंडावी, सोपसिंह नेताम, लखमा नेताम, पप्पू मरकाम, लच्छु मंडावी नेहरू मंडावी, मोहन नाग, अघनसिंह मंडावी, हेमलाल मंडावी हरी मंडावी, सहित युवा संगठन के सदस्य और ग्रामवासी मौजूद रहे



