कोंडागांव
फरसगांव के वार्ड क्रमांक 05 कोर्रापलाट में 16 वर्षीय नाबालिक युवती कुमारी शशिकला कुलदीप पिता स्व धनीराम कुलदीप ने घर के अंदर पंखे की रॉड में फांसी लगाकर की आत्म हत्या।

शनिवार सुबह करीब 10 बजे घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका ने अपने घर में ही फांसी लगाई। घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।



