कोंडागांव/ फरसगांव
जय इंग्लाजिन बूढ़ी माई युवा – युवती संगठन सोड़ापारा ( चिचाड़ी ) के तत्वधान में एक दिवसीय राज्य स्तरीय डे – नाइट प्रो. कबड्डी प्रतियोगिता 2025 का सीजन 03 ( तीसरा ) सफलता पूर्वक आयोजित किया गया । जिसमें कुल 27 प्रतिभागी टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें सभी टीमों ने अपने – अपने हुनर का प्रदर्शन किया और खेल भावना भावना का परिचय देते हुए अनुशासनता दिखाई । जिसमें बाबू दबेना ( उ. ब. कांकेर ) की टीम ने स्टार ख़ुटपदर को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया जिसमें बेस्ट रेडर– प्रीतम कुर्रे और बेस्ट डिफेंडर– अनु नेताम रहे। जिसमें ख़ुटपदर की टीम रनर अप रही और युवा पलटन सालेभाट की टीम तृतीय स्थान पर रही।


इस एक दिवसीय राज्य स्तरीय डे – नाइट प्रो कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती लीलावती नेताम जी और भूतपूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री सुकलाल मरकाम जी उपस्थित रहे।
विशेष अतिथि के रूप में श्री संतोष मरकाम (पटेल), श्रीमती मंजू / विजय नेताम (सरपंच ग्राम पंचायत चिचाड़ी) , चैतुराम नेताम, असन्तीन नाग ( वार्ड पंच ), श्री डिगेश्वर साहू ( चिकित्सक ) श्री दानसाय नेताम, श्री लखमू राम नेताम ( ग्राम प्रमुख सियान ), श्री नाईक राम मरकाम, श्री बिनेश वट्टी (संरक्षक), श्री धनीराम मरकाम ( भूतपूर्व उप – सरपंच ) और जय इंग्लाजिन बूढ़ी माई युवा – युवती संगठन सोड़ापारा के सभी सदस्यों की उपस्थिति में यह कबड्डी प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

🔹 आयोजक संगठन 🔹
जय इंग्लजिन बूढ़ी माई युवा – युवती संगठन सोड़ापारा (चिचाड़ी)



