कोंडागांव
थाना फरसगांव को मुखबीर के जरिये से सूचना मिला कि ग्राम पावारास में 02 व्यक्तियों के मक्का के खेतों के बीच में गांजे के पौधे उगाये गये है कि सूचना पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चंद्रा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी फरसगांव निरीक्षक चन्द्रशेखर श्रीवास के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान ग्राम पावारास के अभिराम यादव एवं श्रवन कुमार उईके के खेत में पहुंचकर राजस्व विभाग के अधिकारियों के उपस्थिति में खेतों की तलाशी ली गयी।

आरोपियों के कब्जे के मिला उनके खेत में कुल 686 नग गांजा का पौधा।
तलाशी अभियान के दौरान आरोपी अभिराम यादव पिता सोमारू राम उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम पावारास के मक्का खेत के बीच-बीच में कुल 237 नग गांजा का पौधा कुल मात्रा 14.96 किलोग्राम एवं आरोपी श्रवन कुमार उईका पिता सुद्धूराम उम्र 38 वर्ष निवासी पावारास के मक्का खेत के बीच-बीच में कुल 449 नग गांजा का पौधा कुल मात्र 6.40 किलोग्राम मिला।
दोनों आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग किया गया मामला दर्ज

दोनों आरोपियों से कुल 686 नग गांजा का पौधा मात्रा कुल 21 किलो 36 ग्राम मिला। जिसकी अनुमानित कीमत करीबन 10 लाख रूपये है। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस की धारा 20 (क) के तहत् विधिवत् कार्यवाही बाद दिनांक 27.03.2026 को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



