कोंडागांव
फरसगांव।विकासखंड फरसगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत फूपगांव में आयोजित 10 दिवसीय पंचायत स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 15 फरवरी को खेला गया। फाइनल मैच में स्टार 11 फूपगांव ने बुनागांव की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।टॉस जीतकर कप्तान पुरन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फूपगांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 103 रन बिना किसी विकेट के नुकसान के बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुनागांव की टीम निर्धारित 8 ओवरों में 96 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹20,000 नगद एवं ट्रॉफी तथा द्वितीय पुरस्कार ₹10,000 नगद एवं ट्रॉफी रखा गया था। द्वितीय पुरस्कार ग्राम पंचायत फूपगांव की ओर से एवं ट्रॉफी संजय संजयवाल की ओर से प्रदान की गई।

मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदीप को मैन ऑफ द मैच तथा बुनागांव टीम के आशीष को मैन ऑफ द सीरीज़ का पुरस्कार प्रदान किया गया।पूरे टूर्नामेंट के दौरान मैचों का रोमांचक एवं प्रभावशाली कमेंट्रीकमल किशोर पांडे द्वारा किया गया,फाइनल मुकाबले के अवसर पर ग्राम सरपंच शंकर सिंह मंडावी, उप सरपंच प्यारे लाल पांडे, पटेल जदूनाथ पांडे सहित ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित




