कमलेश कुमार मरकाम कि रिपोर्ट
बड़ेराजपुर/ हरवेल ~ कोंडागांव जिले के विकासखंड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरवेल में 12 फरवरी को कक्षा 9वीं से 11 वीं के बच्चों द्वारा अपने अग्रज भैया–बहनों के लिए स्कूल परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया| इस अवसर पर कक्षा 12वीं के छात्रों का स्वागत पुष्प, गुलाल व बैच लगाकर किया गया। कार्यक्रम की

शुरुवात प्राचार्य शंभू राम सूर्यवंशी और वरिष्ठ व्याख्याताओं द्वारा मां सरस्वती के चित्र में माल्यार्पण और दीप जलाकर किया गया। इसके बाद 12वीं के छात्र छात्राओं में विज्ञान संकाय से शालानायक ऋतु, अभिषेक, साधना,दिव्या,सुग्रीव, सुजल व कला संकाय से चंद्रिका, मनीष ने विद्यालय में बिताए अपने अनुभव साझा किए। साथ ही शिक्षकों में प्राचार्य शंभूराम सूर्यवंशी, वरिष्ठ व्याख्याता जयराम मरकाम, रामसाय नाग,भागबती भेड़िया, दयाबती नेताम, गजेन्द्र कुमार गंगबेर, पुनेशकुमार वर्मा, गुलशन मरकाम, लोकेश्वर दास बारले, अजय देशमुख ने छात्र–छात्राओं को आशीष वचन के रूप में उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया। अंत में 12वीं के छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय को भेंट दिया गया। उसके पश्चात कक्षा 12वीं के छात्र छात्राओं को कई मनोरंजक खेल कराए गए।जिसमें लड़कों को साड़ी पहनना, आंख में पट्टी बांधकर कप को सेट करना तथा बाल्टी में गोल करना आदि कराए गए जिसमें छात्र छात्राओं ने खूब आनंद लिए। अंतिम कार्यक्रम के रूप में 12 वीं के अग्रजों द्वारा अपने अनुजों को दीपदान किया जिससे वे अपने विद्यालय के प्रति अनुशासन,प्रतिष्ठा और जिम्मेदारियों को आगे बढ़ाने में अपना अमूल्य योगदान दे सकें। साथ ही अंत में अपने अमूल्य भेंट विद्यालय को प्रदान किया व अपने यादों के मोतियों को पिरोने सभी विद्यार्थी साथियों और शिक्षकों के साथ फोटो खिंचाए। इस विदाई कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं शिक्षक व भृत्यों में चंदू मरकाम, जितेंद्र बोध और सरिता मरकाम उपस्थित रहे। विदाई समारोह का शानदार सफल संचालन कक्षा 11वीं की छात्रा ललिता, संतीला व रितिमा ने मिल कर किया।




