कमलेश कुमार मरकाम कि रिपोर्ट
फरसगांव/हरवेल~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में 7 नवम्बर को बच्चों एवं शिक्षकों के साथ मिलकर वंदे मातरम राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्कूली छात्र-छात्राओं, संस्था के व्याख्याता एवं शिक्षकों उपस्थिति में यह वर्षगांठ बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया l इस उपलक्ष्य में संस्था के प्राचार्य शंभूराम सूर्यवंशी, वरिष्ठ व्याख्याता रामसाय नाग, अतिथि के रूप में पूर्व माध्यमिक शाला हरवेल के प्रधानाध्यापक भुनेश्वर नेताम तथा संस्था के सभी व्याख्याता व शिक्षक उपस्थित हुए। इस सभा में सभी ने एक स्वर में लय बद्ध सावधान की मुद्रा में वंदे मातरम गीत का गान किया गया , तत्पश्चात उद्बोधन रूप में वंदे मातरम गीत के 150वी वर्षगांठ पर संस्था के प्राचार्य और अतिथि के द्वारा बच्चों को जानकारी दिया गया ।इस प्रकार इस पावन और ऐतिहासिक पल का आयोजन संस्था प्रांगण में आयोजित की गई। आज के इस पल में देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लाइव प्रसारण को प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव दिखाया गया ।इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों जैसे , रंगोली , वाद विवाद , चित्रकला , और निबंध का आयोजन किया गया । और जिसमें बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने साल 1875 में इस गीत को लिखा था. इसके बाद रवीन्द्रनाथ टैगोर ने इसे गाने के रूप में पेश किया. गया था संस्था के सभी शिक्षक शिक्षिकाए सभी विधार्थी उपस्थित हुए|



