कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट
बड़ेराजपुर/हरवेल ~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं में अध्ययनरत पात्र छात्राओं को जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में निःशुल्क सायकिलों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अंतर्गत आयोजित किया गया। सरस्वती सायकल योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना तथा हाई स्कूल स्तर पर छात्राओं की ड्रॉप-आउट दर को कम करना है। अब साइकिल मिलने पर कभी

परेशानी नहीं होगी और विधार्थियों के चेहरे खिलने लगे इस अवसर पर जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य सुषमा दिनेश मरकाम, सरपंच महेश नेताम, शाला विकास और प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धन्नू राम पटेल, सोपसिंह नेताम, जयलू मरकाम, मलसाय मरकाम, संस्था के प्राचार्य शंभूराम सूर्यवंशी, वरिष्ठ व्याख्याता जयराम मरकाम,रामसाय नाग, चंदू मरकाम, जितेंद्र बोध, सरिता मरकाम और समस्त छात्राओं के पालकगण एवं संस्था के सभी शिक्षक शिक्षिकाए स्टाफ एवं विधार्थी उपस्थित रहे।



