कमलेश कुमार मरकाम कि रिपोर्ट
फरसगांव/माकड़ी~ कोंडागांव जिले के ब्लाक मुख्यालय माकड़ी स्थित पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में बीते दिनों से बस्तर ओलंपिक का आयोजन शुरू होना है। अब तक स्कूल के मैदान के किनारे हुए कब्जे को हटाने को 5 लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा न सकी है। इन हालातों में बच्चों के लिए खतरा बढ़ गया है।इधर क्षेत्र के लोगों ने बताया कि मैदान के पास सड़क किनारे हर समय बड़ी गाड़ियों के खड़े रहने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही स्कूल आते-जाते समय बच्चों के लिए भी ये गाड़ियां खतरनाक साबित हो रही हैं। लोगों ने स्कूल के खेल मैदान की तरफ खड़ी गाड़ियों से लोगों को हो रही परेशानी।बताया कि सड़क किनारे डंप किए गए निर्माण सामग्रियों के कारण लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधन ने भी कई बार यहां डंप निर्माण सामग्री हटाने की मांग की, लेकिन प्रशासन व पुलिस ने इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। संस्था के एसएमडीसी अध्यक्ष चंदन साहू ने बताया कि जल्द ही यहां से व्यापारियों का कब्जा नहीं हटाया गया तो वे पालकों सहित क्षेत्र के लोगों के साथ उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने प्रशासन से तत्काल गाड़ियों व निर्माण सामग्री को हटाने प्रशासन से मांग की है।



