कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट
**कहा- साहू समाज हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है :* *
विश्रामपुरी/बड़ेराजपुर ~ कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मारंगपुरी में परिक्षेत्र विश्रामपुरी/माकड़ी के साहू समाज द्वारा आयोजित वार्षिक अधिवेशन में केशकाल विधानसभा के पूर्व विधायक संतराम नेताम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान साहू समाज के द्वारा सर्वप्रथम भव्य शोभायात्रा निकाली गई, सभी अतिथियों का तिलक चंदन से स्वागत किया गया। तत्पश्चात संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की पूजा व आरती की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतराम नेताम ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी साहू समाज द्वारा वार्षिक सम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें मुझे भी आमंत्रित किया गया था

समाज के लोगों ने मेरा भव्य स्वागत व सम्मान किया जिसके लिए मैं साहू समाज को धन्यवाद देता हूँ। साहू समाज के रीति-रिवाजों व संस्कृति के साथ यह सम्मेलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूर्व में जहां मै ने अपने निधि से मारंगपुरी साहू समाज के नवीन भवन निर्माण हेतु 10 लख रुपए राशि दिया गया था, वहां भव्य भवन आज बनकर तैयार हो गया है मुझे खुशी है कि इस भवन का लोकार्पण मेरे द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। साहू समाज हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा समाज होने के नाते सभी समाजों को साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने आयोजित वार्षिक अधिवेशन को ऐतिहासिक एवं गरिमामय

बताते हुए इसके आयोजन के लिए समाज के पदाधिकारियों को बधाई दी।* *साहू समाज के नवीन भवन का लोकार्पण* *मारंगपुरी में साहू समाज के नवीन भवन का पूर्व विधायक संतराम नेताम ने लोकार्पण किया। उन्होंने ने कहा यह भवन समाज की तरक्की और विकास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि जब काम समाज स्वयं करता है तो उसकी अहमियत और बढ़ जाती है। इस अवसर पर गिरवर साहू,श्यामलाल साहू, राजेश साहू,श्यामा साहू,जगत साहू, सरपंच रविशंकर मरकाम, कमलेश ठाकुर व परिक्षेत्र विश्रामपुरी माकड़ी साहू समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



