कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट

हरवेल/फरसगांव ~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत तितरवंड के आश्रित ग्राम पिटीसपाल स्थित गोंडवाना मैदान में महासंग्राम क्रिकेट क्लब पिटीसपाल की ओर से नवरात्रि के पावन पर्व पर छः दिवसीय पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसका फाइनल मुकाबला शुक्रवार 3 अक्टूबर को करमरी और पिटीसपाल के मध्य खिताबी मुकाबला खेला गया जिसमें पिटीसपाल ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवरों में 37 रन बनाने में कामयाब रही और लक्ष्य का पीछा करते हुए करमरी की टीम आसानी से जीत हासिल कर ली मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष हीरासिंह नेताम ने बताया कि मौसम के अचानक बदलाव के कारण फाइनल मैच देखने को मिला और दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया सभी टीमों को बहुत बहुत बधाई दी गई जानकारी के अनुसार यह मैच 22 सितम्बर को शुरू हुआजिसमें प्रथम पुरस्कार 20000 रू और द्वितीय पुरस्कार विजेता 10000 रू ट्राफी दिया जाएगा और प्रवेश शुल्क 899 रू रखा गया है था जिसमें प्रथम पुरस्कार विजेता करमरी को भुतपुर्व विधायक केशकाल सेवकराम नेताम के द्वारा 20000 रू और चमचमाती ट्राफी दिया गया उपविजेता टीम पिटीसपाल को 10000 रू जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोंडागांव हीरासिंह नेताम के द्वारा दिया गया जिसमें प्रमुख रूप से मौजूद रहे मुख्यअतिथि भुतपूर्व विधायक केशकाल सेवकराम नेताम, जिला पंचायत कोंडागांव उपाध्यक्ष हीरासिंह नेताम, उपसरपंच मंगूराम नेताम, लालसाय, हिराऊ यादव, फूलसिंह नेताम, मानकु नेताम, वासुदेव , दिगेश्वर मंडावी क्रिकेट समिति के अध्यक्ष मोतीराम नेताम, उपाध्यक्ष मंगऊराम सचिव तोरन शोरी, कोषाध्यक्ष प्रकाश नेताम, संरक्षक बिरेश नेताम मनोज, लखन, हरीशचंद, हरिलाल, कमलेश, राहुल, सोहनलाल, धनु, प्रकाश, नोगेश, फुलदास, और ग्रामवासी ग्राम के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियो की मौजूदगी रही|




