Friday, February 13, 2026

National

spot_img

संयुक्त संचालक (शिक्षा) का आकस्मिक निरीक्षण — विद्यालयों की व्यवस्था पर दी सख्त हिदायतें

कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट

फरसगांव/हरवेल ~ बस्तर संभाग के संयुक्त संचालक (शिक्षा) श्री राकेश पांडेय ने सोमवार, 7 अक्टूबर को विकासखंड बड़ेराजपुर के अंदरूनी क्षेत्रों का दौरा करते हुए प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला मचली का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक श्री पांडेय ने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन भी किया और इसकी गुणवत्ता को संतोषजनक पाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से शिक्षण व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति एवं विद्यालय के अनुशासन से संबंधित जानकारी ली।निरीक्षण में उन्होंने शिक्षकों की डेली डायरी, पाठकान, बालकान तथा अन्य शालेय अभिलेखों की बारीकी से जांच की। डेली डायरी लेखन में लापरवाही पाए जाने पर संस्था प्रमुख सहित समस्त शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।साथ ही, पदस्थ शिक्षक श्री बिसाली राम नेताम के विरुद्ध बिना अवकाश लिए संस्था से अनुपस्थित रहने पर संयुक्त संचालक ने नाराजगी व्यक्त की तथा उन्हें तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो संबंधित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक श्री राजेश मिश्रा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बड़ेराजपुर श्री के.एस. पोया, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री गजेंद्र कुमार ठाकुर एवं बीआरपी श्री प्रेमलाल यादव उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES