कमलेश कुमार मरकाम कि रिपोर्ट
बड़ेराजपुर/बालेंगा~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बालेंगा स्थित शासकीय हाई स्कूल प्रांगण में मंगलवार 17 फरवरी को कक्षा 9वीं के भाई बहनों के द्वारा कक्षा 10 वीं के विधार्थियों को स्कूल परिसर में भावभीनी विदाई दी गई सर्व प्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया गया जिसमें कक्षा 10 वीं के विधार्थियों के द्वारा स्कूल में बिताए गए दिन को साझा किया गया सभी भावुक हुए प्रभारी प्राचार्य रामसिंह खुसार्मे और संस्था के सभी स्टाफ के द्वारा विधार्थियों के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी अच्छे से पढ़ाई करे और अच्छे नम्बरों से पास हो और स्कूल का नाम भी रोशन करें अंत में विधार्थियों ने सामुहिक फोटो भी खिंचवाए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य अतिथि शिवलाल मरकाम,अध्यक्षता कर रहे अजय नेताम, स्टॉप के प्रभारी प्राचार्य रामसिंह ख़ुर्सामे सर,नाग सर,छबिलाल साहू सर,रूबाब मेम,साहू सर ,कश्यप सर ,रमेश नेताम और हाई स्कूल बालेंगा के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहें




