कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट
बड़ेराजपुर/हरवेल ~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल स्थित शासकीय बालक आश्रम हरवेल परिसर में शुक्रवार 2 जनवरी को निगरानी समिति और पालक बालक का बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया जिसमें बैठक में आश्रम के व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन करने हेतु चर्चा किया गया आश्रम छात्रावासों में मूलभूत सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने तथा व्यवस्थाओं को

सुधारने पर विशेष जोर दिया गया और विचार-विमर्श किया गया।और सभी बच्चों को ट्रेक सूट वितरण किया गया।बैठक में मुख्य रूप से सम्मिलित हुए महेश नेताम सरपंच ग्राम पंचायत हरवेल ,आश्रम अधीक्षक भुनेश्वर नेताम,प्रधान अध्यापक सुकमोतीन नेताम , जयसिंह मंडावी पंच एवं पालक एवं अन्य सदस्य गण की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।



