कोंडगांव
जिले में एक बार फिर रिस्ते को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जिले के बड़ेडोगर थाना क्षेत्र मुंह बोले चाचा ने 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया है। बच्ची पड़ोसी के घर में अकेले सो रही थी तभी आरोपी ने दुष्कर्म किया। बच्ची ने आवाज देकर अपने परिजनों को बुलाया, जिसके बाद

आरोपी किसी तरह मौके से फरार हो गया।बीती रात में ही परिजनों ने बड़ेडोगर थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बड़ेडोगर पुलिस ने तत्काल चंद घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस जांच में जुटी है।



