Thursday, March 19, 2026

National

spot_img

राष्ट्रीय नवाचार प्रतियोगिता इंस्पायर अवार्ड–मानक में तराईबेड़ा विद्यालय की दो छात्राओं का चयन

कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट

बड़ेराजपुर/हरवेल ~ कोंडागांव जिले के विकासखंड बड़े राजपुर के ग्राम पंचायत हरवेल के आश्रित ग्राम तराईबेड़ा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय तराईबेड़ा के लिए गौरव की बात है कि भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) की राष्ट्रीय नवाचार योजना INSPIRE Award – MANAK में इस सत्र 2025–26 के लिए विद्यालय की दो छात्राओं का चयन हुआ है। कक्षा 8वीं की छात्रा कु. देविका पिता- सोनाराम मरकाम तथा कक्षा 7वीं की छात्रा कु. माही पिता- विष्णु पांडे को उनके मौलिक वैज्ञानिक विचारों एवं नवाचार के आधार पर इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है।यह योजना देश के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने तथा नवाचार की संस्कृति को विकसित करने के उद्देश्य से संचालित की जाती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को अपने मौलिक विचार और नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। इस योजना का लक्ष्य विज्ञान एवं सामाजिक उपयोगिता पर आधारित लाखों नए विचारों को एकत्रित करना है, ताकि स्कूली बच्चों में रचनात्मकता और नवोन्मेषी सोच को बढ़ावा मिल सके।कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों के नवाचारों को आगे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिताओं में प्रस्तुत किया जाता है, जहां श्रेष्ठ विचारों को प्रोत्साहन दिया जाता है।विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में नई सोच और प्रयोग करने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि विद्यालय की दो छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त कर विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है।विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों ने कु. देविका और कु. माही को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

International

RELATED ARTICLES