कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट
फरसगांव/बड़ेराजपुर ~ कोंडागांव जिला के बड़ेराजपुर ब्लॉक अंतर्गत ब्लाक मुख्यालय विश्रामपुरी को जोड़ने वाली बड़बत्तर पंचायत के जामपारा क्षेत्र में स्थित पुलिया की क्षतिग्रस्त हालत अब जानलेवा होती जा रही है। लंबे समय से मरम्मत के अभाव में पुलिया की हालत बदतर हो चुकी है, जिससे अब इस पर से गुजरना लोगों के लिए खतरे से खाली नहीं रहा। इसी रास्ते सेब्लाक माकड़ी के रांधना गुहाबोरंड होकर गुजना पड़ता है यह पुलिया न केवल बड़बत्तर के स्थानीय निवासियों बल्कि कुल्दाडिही, पीढ़ापाल, बड़बत्तर जोड़ेकेरा तितरखंड, गम्हरी, पिटिसपाल, हरवेल, धामनपुरी और किबड़ा जैसे आसपास के दर्जनों गांवों को जोड़ती है। लगभग 10 से ज्यादा ग्राम

प्रभावित हो सकती है ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और किसानों का रोज का आवागमन इसी मार्ग से होता है। शनिवार को साप्ताहिक बाजार के दिन तो स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहनों की आवाजाही इस संकरी और क्षतिग्रस्त पुलिया से होती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया की हालत पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय से खराब है, लेकिन संबंधित विभाग या जनप्रतिनिधियों ने अब तक इस ओर कोई गंभीर पहल नहीं की है। बारिश का मौसम सिर पर है और यदि समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो यह पुलिया दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन सकती है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र अति शीघ्र इस पुलिया की मरम्मत कराई जाए, ताकि जनसुविधा और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित हो सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होंगे।

*सरपंच प्रतिनिधि पीढ़ापाल मन्नु शोरी ने बताया कि हमारे पीढ़ापाल और बड़बत्तर दोनों पंचायत से लगा हुआ है पुलिया यह बड़बत्तर जामपारा पुलिया लगभग 2 सालों से क्षतिग्रस्त हुआ है अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है कभी भीयह पुलिया क्षतिग्रस्त हो सकता है बड़े हादसे हो सकता इसे जल्द से जल्द बनाना चाहिए*
नोहरु मंडावी मोहन नेताम महगु मंडावी बिरजु नेताम चमरा मरकाम लछमी शोरी पुनाऊ शोरी ग्रामीणो ने बताया कि हम लोग इसी रास्ते से होकर जब कोंडागांव जाने का रहता है तो यही पुलिया पार करके जाना पड़ता है अगर नहीं बनने से आने वाले दिनो में बड़ा हादसा होते हुए देखा जा सकता है इस दौरान ग्राम पंचायत पीढ़ापाल सरपंच प्रतिनिधि मन्नु राम शोरी वार्ड पंच मोहन नेताम चमरा मरकाम बन्नू राम मरकाम मंगतू मण्डावी अमर मण्डावी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे



