कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट
बड़ेराजपुर/किबड़ा ~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत किबड़ा के युवा संगठन के युवाओं के द्वारा हर्षोल्लास और धुमधाम के साथ बुधवार को रंगों का पर्व होली मनाया गया एक दिन पहले होलिका दहन किया गया और युवाओं ने एक दुसरे को रंग गुलाल लगाते हुए शुभकामनाएं दी ढोल नगाड़े बाजे के साथ जमकर थिरकते हुए नजर आए इसमें बच्चों और युवाओं ने भी काफी जोश में थिरकते हुए नजर आए उपसरपंच किबड़ा उमेश शोरी ने बताया कि यह पहली बार ऐसा हुआ जो ग्रामीण क्षेत्रों में पहले के जैसे रोनक देखने को नहीं मिली लेकिन फिर भी होली जबरदस्त उत्साह के साथ खेला गया होली पर्व की ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दी गई इस दौरान प्रमुख रूप से मौजूद रहे देवजी नेताम, उमलेश शोरी, मानकू नेताम, मंतु राम, मंगल नेताम, मंगल शोरी, अर्जुन नेताम, रामेश्वर मरकाम, हेमराज, संजय नेताम, किशन मरकाम, अजय शोरी, हरि शोरी और ग्रामवासी मौजूद रहे



