कोंडागांव
कोंडागांव के माकड़ी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।जहां एक युवक की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अति०पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोण्डागांव रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्रसिंह चौहान के नेतृत्व में थाना माकड़ी एवं सायबर सेल कोण्डागांव का संयुक्त टीम गठित कर प्रकरण के अज्ञात मोटर सायकल सवार व्यक्ति का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही धनीराम मण्डावी पिता सुकालूराम मण्डावी उम्र 35 वर्ष निवासी खुड़ी थाना माकड़ी को ग्राम ओण्डरी से घेराबंदी कर पकड़कर हिरासत में लेकर थाना लाकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने से दिनांक 09.04.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान, सउनि बोडकूराम नेताम, प्र०आर० मीनाराम मण्डावी, महाराणा प्रताप भुआर्य, आरक्षक योगेन्द्र ध्रुव, केमेन्द्र उइके, प्रकाश मण्डावी, श्यामलाल मण्डावी, साइबर टीम कोण्डागांव से निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, स0 उपनिरीक्षक सुरेन्द्र बघेल, प्र०आर०- अजय बघेल, नरेन्द्र कश्यप, आरक्षक- संतोष कोड़ोपी, बलदेव शोरी, बिरजू शोरी का विशेष योगदान रहा।



