कोंडागांव
फरसगांव – नेशनल हाईवे 30 मांझीआठगांव मे बुधवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार ग्राम आदनबेड़ा निवासी किरण नेताम पिता राधेलाल नेताम की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं अन्य बाईक सवार ग्राम बवई निवासी मंगल राम नाग घायल हो गया.

जानकारी अनुसार किरण नेताम बुधवार की रात अपनी बाईक में सवार होकर मांझीआठगांव आ रहा था, तभी रात करीब 8:30 बजे अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मारी .जिससे उसकी बाईक रोड में रखे स्टॉपर से जा टकराई, बाईक तेज गति मे होने से बाईक सवार किरण स्टॉपर के पास गिर गया और बाईक रगड़ने हुए सामने एक अन्य बाईक से जा टकराई. इस हादसे में किरण को गंभीर चोट आई वहीं अन्य बाईक में सवार मंगल राम को कम चोट आई. दोनों घायलों को उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने किरण को मृत घोषित किया. वहीं मंगल राम का उपचार जारी है. परिजनों की रिपोर्ट पर फरसगांव थाना पुलिस ने गुरुवार को मर्ग कायम कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है.




