Saturday, February 14, 2026

National

spot_img

मगेदा के युवाओं ने पेश की मिसाल — गांव वालों से चंदा जुटाकर खुद कर डाली सड़क की मरम्मत!ग्रामीणों की परेशानी देख युवाओं ने उठाया सराहनीय कदम — प्रशासन के इंतज़ार में नहीं गंवाई एक और बरसात

कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट

फरसगांव/मांकड़ी ~ कोंडागांव जिला के विकासखंड माकडी अन्तर्गत ग्राम पंचायत मगेदा के युवाओं ने समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए गांव की जर्जर सड़क को अपने निजी खर्च और ग्रामीणों से जुटाए चंदे से दुरुस्त कर दिया है।गम्हरी से मगेंदा तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी सड़क बीते कई वर्षों से खराब हालत में थी। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे और पुल का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो चुका था। बारिश के दिनों में कीचड़ और गड्ढों से होकर गुजरना ग्रामीणों के लिए बेहद मुश्किल हो गया था।सरपंच प्रतिनिधि बसमन नेताम ने बताया कि इस सड़क का निर्माण करीब 20 वर्ष पहले हुआ था। कई बार प्रशासन को इसकी मरम्मत के लिए अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।ऐसे में गांव के युवाओं ने खुद आगे आकर सड़क की मरम्मत का बीड़ा उठाया। उन्होंने घर-घर जाकर चंदा इकट्ठा किया और श्रमदान व सामूहिक प्रयासों से सड़क को सुचारु बनाया।ग्रामीण देवेन्द्र नाग ने कहा — “बरसों से पक्की सड़क की मांग की जा रही थी, पर अब तक पूरी नहीं हुई। मगर युवाओं ने हार नहीं मानी और अपने संसाधनों से ही मरम्मत कर दी। अब बारिश में आना-जाना आसान हो गया है।”वहीं ग्रामीण रमेश नेताम ने बताया कि “पहले इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी होती थी। युवाओं की इस पहल से गांव को बड़ी राहत मिली है। शासन को अब जल्द ही इसका डामरीकरण कार्य करवाना चाहिए।”ग्राम पंचायत के इस कार्य की चारों ओर सराहना हो रही है। दूसरी पंचायतें भी इसे एक अनुकरणीय उदाहरण के रूप में देख रही हैं।इस मौके पर सरपंच राजन नेताम, सरपंच प्रतिनिधि बसमन नेताम, देवेन्द्र नाग, मनेश नेताम, रमेश नेताम, विरदेव नेताम, हरिलाल मरकाम, सीलिंग नेताम, चमरू नेताम, सोनाऊ नेताम, दिलीप मरकाम, बुधमन नेताम सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES