कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट
बड़ेराजपुर/हरवेल ~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत सभी ग्रामीण क्षेत्रों में आज मंगलवार दोपहर के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली गर्मी और बिजली संकट के बीच बारिश बनी किसानों के लिए वरदान कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और बिजली की समस्या के कारण किसान चिंतित थे। खेतों में लगी फसलें पानी की कमी के कारण सूखने लगी थीं।इसी बीच अचानक मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश के साथ बर्फ जैसे ओले भी गिरने लगे। बारिश होने से वातावरण ठंडा हुआ और खेतों में नमी आने से किसानों को कुछ राहत मिली।ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण फसलें प्रभावित हो रही थीं, लेकिन इस हल्की बारिश से उम्मीद जगी है कि खेती को कुछ फायदा मिल सकता है। ग्रामीणों ने इसे प्रकृति की राहत बताया। इससे हरवेल तराईबेड़ा बालेंगा पातरीपारा पीढ़ापाल बड़बत्तर जोड़ेकेरा तितरवंड गम्हरी पिटिसपाल किबड़ा धामनपुरी में भी हल्की हल्की बारिश देखने को मिली



