विश्रामपुरी/हरवेल ~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत लगभग सभी ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ का प्रभाव दिखने लगा है।मंगलवार सुबह से ही हरवेल क्षेत्र में भी कोहरा छाया रहा लगभग सुबह 9 बजे कोहरा छंटने लगी और धीरे धीरे धुप निकलने लगी इसी तरह हरवेल तराईबेड़ा डिहीपारा बालेंगा किबड़ा धामनपुरी तितरवंड पिटीसपाल पीढ़ापाल लिहागांव पारोंड मैनपुर पातरीपारा में भी असर देखने को मिला मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जरूरत पड़ने पर शीतलहर के दौरान राहत उपाय शुरू करने की तैयारी कर ली है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाएँ और बंगाल की खाड़ी का चक्रवाती दबाव — दोनों मिलकर दिसंबर की शुरुआत को इस सीजन की पहली बड़ी ठंड में बदल सकते हैं।इन दिनों मौसम का मिज़ाज अचानक बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ का असर राज्य भर के मौसम पर साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिसंबर का पहला सप्ताह प्रदेश में कड़ाके की ठंड की शुरुआत लेकर आने वाला है।



