कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट
बड़ेराजपुर/हरवेल ~ कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के आसपास के गांव हरवेल तराईबेड़ा, डोंगरीपारा, राहटीपारा और सरईपारा के ग्रामीणों ने मंगलवार 17 मार्च को एकजुट होकर जंगलों को बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने हाथों में संदेश लिखे पोस्टर लेकर लोगों को जागरूक किया और वन संरक्षण का आह्वान किया।ग्रामीणों ने कहा कि जंगल हमारे जीवन का आधार हैं। जंगलों से ही हमें शुद्ध हवा, पानी, औषधियां और आजीविका मिलती है। अगर जंगल सुरक्षित रहेंगे तो हमारा भविष्य भी सुरक्षित रहेगा।इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने लोगों से अपील की कि महुआ बीनने या किसी भी अन्य कारण से जंगल में आग न लगाएं, क्योंकि इससे वन संपदा और वन्यजीवों को भारी नुकसान होता है।ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति जंगल में आग लगाता हुआ दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी जाए, ताकि समय रहते आग को रोका जा सके।सभी ग्रामीणों ने मिलकर संकल्प लिया कि वे अपने आसपास के जंगलों की रक्षा करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।संदेश: “वन हैं तो जीवन है, आओ मिलकर अपने जंगल बचाएं।” इस दौरान प्रमुख रुप से मौजूद रहे पिंटूराम शोरी, श्यामलाल शोरी, ईश्वर यादव, राजेश शोरी , घनश्याम यादव ,शंकरलाल नाग, देवसिंह मरकाम, फरसु वैध, सहित ग्रामवासी मौजूद रहे



