कोंडागांव
सेवा, सुशासन के लिए समर्पित माननीय श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार में नगर पंचायत फरसगांव में चहुमुखी विकास होना शुरू हो चुका है प्रदेश के यशस्वी उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी व केशकाल विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी की दूरदर्शिता और संवदेनशीलता से नगर पंचायत फरसगांव के स्थानीय नागरिकों की मूलभूत सुविधाओ (सड़क, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था) के लिए कुल 44 कार्यों के लिए राशि रुपए 2 करोड़ 54 लाख की स्वीकृति मिली है,

स्वीकृत सभी विकास कार्यों का प्रत्यक्ष लाभ नगर के स्थानीय नागरिकों को मिलेगा, इस स्वीकृति से वार्डो में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा, नगर के विभिन्न वार्डो में सड़कों का जाल बिछेगा, गंदे पानी की उचित निकासी के लिए विभिन्न वार्डो में पक्की नालियों का निर्माण होगा, प्रकाश व्यवस्था से वंचित वार्डो में स्ट्रीट लाइटों का विस्तार होगा, पासंगी स्थित शीतला मंदिर में वर्षों पुरानी मांग सुविधापूर्ण शेड का निर्माण होगा।

माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी की सोच है कि आधुनिक छत्तीसगढ़ के सभी शहर विकसित हो ,स्वच्छ हो, सुंदर हो , सर्वसुविधापूर्ण हो, इसी के अनुरूप ही हमारे नगर पंचायत की टीम नागरिकों की स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था से संबंधित शिकायतों का पूरी गंभीरता से निराकरण कर रही है, स्वच्छता कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग से स्वच्छता कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति में सुधार आया है शीतकाल को देखते हुए स्थानीय नागरिकों के लिए नियमित रूप से अलाव जलाया जा रहा है।

नगर सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में भी स्वच्छता से वंचित क्षेत्र को रूपांतरित कर सौंदर्यकरण के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसका श्रेष्ठ उदाहरण वार्ड क्रमांक 12 हनुमान मंदिर के सामने बना सर्वसुविधायुक्त गार्डन है। यह सभी कार्य जनता के अपार प्रेम और आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है



