कोंडागांव
ब्लॉक मुख्यालय के वार्षिक मेला lको लेकर नगर पंचायत फरसगांव के सभा कक्ष में बुधवार को एसडीएम फरसगांव अश्वन कुमार पुसाम की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ. बैठक में नगर पंचायत, मेला समिति सदस्य और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. सभी की उपस्तिथि में सभी आवश्यक तैयारियों के संबंध में चर्चा किया गया। जनपद पंचायत फरसगांव, नगर पंचायत फरसगांव, पुलिस थाना, विद्युत विभाग आदि को आवश्यक व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया।
इस दौरान नगर पंचायत फरसगांव अध्यक्ष प्रशांत पात्र , उपाध्यक्ष मूलचंद पांडे, तहसीलदार जय कुमार नाग, सीएमओ मयंक बसंतवानी, सदस्य, पार्षदगण, वरिष्ठजन, विभिन्न विभागों के अधिकारी गण, शीतला समिति के पदाधिकारी, गायता पुजारी उपस्थित थे।

चार जगह होगी पार्किंग व्यवस्था
मेला समिति बैठक में निर्णय लिया गया की मेला देखने के लिए बाहर से आने वाले लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था की जाएगी, बड़ेडोंगर क्षेत्र और केशकाल क्षेत्र से आने वालो के लिए स्टेडियम मैदान और रविघोष प्लाट को पार्किंग स्थल बनाया गया. कोंडागांव की ओर से आने वाली गाड़ियों के लिए कॉलेज मैदान और जनपद स्कूल मैदान में पार्किंग व्यवस्था होगी. माकड़ी को ओर से आने वाली गाड़ियों को हाई स्कूल मैदान में पार्किंग करना होगा.
दर्शकों के लिए चालित शौचालय की होगी व्यवस्था
अक्सर देखने को मिलता है की मेला देखने आए दर्शकों को शौचालय के लिए परेशानी उठनी पढ़ती है, दर्शकों की इन्ही समस्या को देखते हुए नगर पंचायत और मेला समिति ने यह भी फैसला लिया है की बाहर से मेला देखने आने वालों के लिए चार चालित शौचालय की व्यवस्था किया जाएगा, ताकि किसी को शौचालय के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी न हो.चौक चराहों पर होगी सुरक्षा व्यवस्था
ब्लॉक मुख्यालय का मेला क्षेत्र का सबसे बड़ा मेला है इसमें सभी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मेला देखने पहुँचते है, नेशनल हाइवे रांधना रोड से मेला लगना शुरु होता है जो गायत्री मंदिर तक पहुँचता है. मेला शुरु होने से लेकर अंतिम दिन तक नगर में भीड़ भाड़ का माहौल रहता है, नेशनल हाइवे में अस्पताल चौक से लेकर बड़ेडोंगर चौक तक बहुत भीड़भाड़ होता है जिससे हादसे की आशंका बना रहता है, दुर्घटना न हो जिसके लिए पुलिस को खासा मशक्क्त करना पड़ता है. यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी चौक चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात होंगे।



