Saturday, February 14, 2026

National

spot_img

प्री मैट्रिक बालक छात्रावास का रात में आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे जि.पं. उपाध्यक्ष हिरासिंह नेताम।

*बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने भवन, भोजन, पेयजल, सहित तमाम व्यवस्थाओं का लिया जायजा।**

कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट

केशकाल/बहीगाँव:- केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम बहिगांव स्थित प्री मैट्रिक बालक छात्रावास का कोंडागांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष हिरासिंह नेताम बीती रात आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान छात्रावास भवन की साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का मुआयना किया। उन्होंने छात्रावास में अध्ययनरत बच्चों से आत्मीय चर्चा की और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। छात्राओं से चर्चा करते हुए कहा कि जीवन में भौतिक सफलता के साथ-साथ बेहतर इंसान बनना सबसे जरूरी है। शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का बेहतर जरिया है। एक सच्चे नागरिक की पहचान उसके सोच और व्यवहार से होती है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को समावेशी सोच के साथ जीवन यात्रा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सभी छात्रों से परिचय लेकर उनकी रूचि और भविष्य में वे क्या बनना चाहते हैं, इस संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने छात्रों की शिक्षा, रहन सहन एवं अन्य आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। नेताम छात्रों खुलकर बातचीत की और अपने अनुभव साझा किए। नेताम ने एक-एक कर लगभग सभी छात्रों से बात कर उनका हालचाल जाना। बच्चों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनसे पढ़ाई के साथ आवासीय सुविधाओं की जानकरी ली। नेताम ने स्वयं किचन में बच्चों को दिए जा रहेभोजन की गुणवत्ता भी जांची। छात्रों से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें अवगत कराने की बात की। छात्रों के लिए उपलब्ध आवासीय सुविधाओं, भोजन व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत आवश्यकताओं का गहन निरीक्षण किया। साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों और अध्यापन व्यवस्था की भी विस्तारपूर्वक समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश देते हुए छात्रों के समग्र विकास हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हॉस्टल अधीक्षकों सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों को छात्रों के लिए सभी मूलभूत व्यवस्था सुनिश्चित कराने निर्देशित किया। अधीक्षक सनवारु गावड़े ने बताया कि छात्रावास में बच्चों का नियमित हेल्थ चेकअप होता है। बच्चों के शिक्षा स्तर में वृद्धि हेतु कोचिंग की भी व्यवस्था की गई है। समय-समय पर खेल स्पर्धा, योगा आदि गतिविधियां कराई जा रही है। निरीक्षण के दौरान उनके प्रतिनिधि छगेन्द्र सिन्हा व राजेश मरकाम मुख्य रूप से उपस्थित थे।

International

RELATED ARTICLES