Monday, March 23, 2026

National

spot_img

पीढ़ापाल से पिटीसपाल मार्ग की स्वीकृति अब तक अधर में — ग्रामीणों में नाराज़गी बढ़ी

कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट

फरसगांव/हरवेल~ बड़ेराजपुर ब्लॉक क्षेत्र के पीढ़ापाल से पिटीसपाल तक जाने वाला मार्ग आज भी बदहाली की मार झेल रहा है। वर्ष 2024-2025 के बजट में इस सड़क का प्रस्ताव शामिल किया गया था, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण की स्वीकृति नहीं मिल पाई है।ग्राम पीढ़ापाल की सरपंच अनिता शोरी ने बताया कि सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों को रोजमर्रा की यात्रा में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुँचना मुश्किल हो गया है। बारिश के दिनों में तो यह मार्ग पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो जाता है।ग्रामीणों ने बताया कि “सरकार ने बजट में तो इस सड़क को लिया, लेकिन आज तक फाइल मंजूरी के इंतज़ार में अटकी हुई है।” इससे आम जनता में नाराज़गी साफ झलक रही है।सड़क निर्माण को लेकर सरपंच अनिता शोरी, सरपंच प्रतिनिधि मन्नूराम शोरी, वार्ड पंच रोमेश नेताम, राजेश मरकाम, परदेशी नेताम, सहानु मरकाम, सोनाऊ मरकाम, बंदु मरकाम, घसिया मरकाम, और पुरुषोत्तम मरकाम सहित कई ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द स्वीकृति जारी करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। ग्रामीणों की मांग> “हम सिर्फ सड़क नहीं, अपने आने-जाने की राहत मांग रहे हैं — सरकार जल्द कार्रवाई करे।”

International

RELATED ARTICLES