कमलेश कुमार मरकाम की रिपोर्ट
**खेलों से हमें प्रतिस्पर्धा और सहयोग की प्रेरणा मिलती है – नेताम।*
बड़ेराजपुर/कोपरा ~ कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम नौकाबेड़ा में आयोजित पंचायत स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन 10 मार्च दिन मंगलवार को एक रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। समापन अवसर पर कोंडागांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष हिरासिंह नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत श्री नेताम द्वारा टॉस उछालकर फाइनल मैच के शुभारंभ से हुई। इसके पश्चात उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।* *हिरासिंह नेताम ने अपने संबोधन में कहा कि —* *जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि मानसिक संतुलन और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। हार-जीत खेल का हिस्सा है, और हार से कभी मायूस नहीं होना चाहिए, बल्कि उससे सीख लेकर और मजबूती से आगे बढ़ना चाहिए। खेल का मैदान भी एक तरह की पाठशाला है। यहां हार और जीत से ज्यादा आवश्यक मैदान में उतरकर खेलना है। ये आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाते है। आप सभी ने खेल भावना, जोश और उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिए और अनुशासन भी बनाए रखा यह वास्तव में एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान है।**प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम**टूर्नामेंट का फाइनल रोमांचक मुकाबला बुनागांव ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया और फरसगांव हास्टल टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और निर्धारित 7 ओवरों में 92 रनो पर सिमटी और बुनागांव की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से जीता हासिल की और लगभग 29 टीमों ने हिस्सा लिया और विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 20001 रू और ट्राफी दी गई और उप विजेता टीम को 10001 रु और चमचमाती ट्राफी दी गई* *इनकी गरिमामयी में उपस्थिति रही – महेश नेताम,रायसिंह सलाम जनपद सदस्य, सुबोध मंडावी सरपंच, प्रेमराज शोरी सरपंच, प्रमिला मानसिंह मरकाम सरपंच, उकील नेताम,छगेन्द्र सिन्हा,सुन्दर नेताम,असूलाल मरकाम उपस्थित रहे।*




